
Giridih: गिरिडीह के धनवार थाना क्षेत्र के करगाली के कोसमाही में दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों और चार थानों की पुलिस के बीच हिंसक झड़प में एसडीपीओ विनोद महतो समेत तीन जख्मी हो गए.
जिस वक्त पुलिस और ग्रामीणों के बीच पथराव और लाठीचार्ज की घटना हुई, उसी वक्त धनवार पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों में छापेमारी कर रही थी. दो सप्ताह पहले के इस मामले को लेकर पीड़िता व उसके परिवार की और से धनवार थाना में कोई आवेदन नहीं दिया गया था.
लेकिन सोमवार को हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ बगैर किसी जानकारी के कोसमाही में प्रदर्शन के लिए जुट गयी. इसके बाद ही मामला भड़का.
इसे भी पढ़ेंः #TTPS नियुक्ति घोटाले के साक्ष्य न्यूज विंग के पास, पूर्व एमडी के खिलाफ जांच समिति ने नहीं सौंपी तय समय पर अपनी रिपोर्ट
पथराव के साथ लाठी चार्ज भी करना पड़ा
पुलिस और ग्रामीणों के बीच पथराव के साथ लाठीचार्ज की घटना हुई. जिसमें एसडीपीओ के दाएं हाथ में चोट लगी है. जबकि एक ग्रामीण का जहां सिर फट गया. वहीं धनवार के पत्रकार पप्पू पांडेय के सिर पर मामूली चोट लगने की बात कही जा रही है.
ग्रामीणों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प की घटना से पुलिस को माहौल समान्य करने के लिए लाठी चार्ज तक करना पड़ा. इसके बाद माहौल समान्य हो पाया है. फिलहाल माहौल अब भी तनावपूर्ण है और पुलिस जवान भी घटनास्थल में मौजूद हैं. जानकारी के अनुसार कोसमाही में एक साथ हजारों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी.
ग्रामीणों का हिंसक प्रदर्शन यही से शुरु हुआ. प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस से पहले दुष्कर्म के आरोपी धनवार थाना क्षेत्र के बैजूडीह गांव निवासी साहेब उर्फ सहाबुद्दीन अंसारी को दबोचने की मांग कर रहे थे.
लेकिन पुलिस का कहना था कि जब तक पीड़िता कोई आवेदन नहीं देगी. तब तक आरोपी की पहचान किस प्रकार होगी और उसे कैसे गिरफ्तार किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ेंः दो साल में न नियुक्ति हुई, न प्रोन्नति नियमावली में संशोधन इसलिए राज्य में हेडमास्टर के 3226 पद में 95% खाली
पुलिस पर आरोपी को बचाने का आरोप
लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस आरोपी को पहचान चुकी है. आरोपी को दबोचा जा सकता है. लिहाजा, इसी बात को लेकर पुलिस और ग्रामीणों में बहसबाजी शुरु होने के बाद ही ग्रामीणों की बेकाबू भीड़ आरोपी के गांव बैजूडीह पहुंच गई.
जहां आरोपी का बाईक क्षतिग्रस्त करने के साथ दरवाजे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इस बीच जानकारी मिलने के बाद जब एसडीपीओ विनोद महतो के नेत्तृव में काफी संख्या में पुलिस जवान आरोपी के घर पहुंच गए, जहां ग्रामीणों के बेकाबू भीड़ को रोकने के लिए पहले पुलिस को लाठचार्ज करना पड़ा.
पुलिस के लाठीचार्ज से बौखलाएं ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव करना शुरु कर दिया. जिसमें एसडीपीओ समेत तीन जख्मी हो गए. एसडीपीओ को जख्मी देख पुलिस जवानों ने भी आपा खोते हुए बौखलाएं ग्रामीणों पर लाठीचार्ज शुरु कर दिया. इसके बाद स्थिति समान्य हो पाया.
जानकारी के अनुसार धनवार थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ बगल के बैजूडीह गांव के एक आरोपी ने दो सप्ताह पहले दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. दुष्कर्म की घटना के दो सप्ताह बाद भी पीड़िता व उसके परिवार वालों ने थाना में कोई जानकारी नहीं दिया.
लेकिन सोमवार को आरोपी के गिरफ्तारी की मांग को लेकर हजारों की संख्या में ग्रामीण थाना क्षेत्र के कोसमाही में जुटे, और प्रदर्शन शुरु कर दिया. इधर सोमवार को इसी हिंसक झड़प की घटना के बीच पीड़िता ने धनवार थाना को आवेदन दिया. जिसमें पीड़िता ने आरोपी पर चाकू के बल पर तीन बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.
इसे भी पढ़ेंः #Facebook वॉल से – मैं देवघर का टॉवर चौक हूं




