National

गांवों को कोरोना संकट से मुक्त रखना होगाः मोदी

New Delhi: पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि देश के गांवों को कोरोना संकट से दूर रखना होगा. उन्होंने कहा कि यह हमारे सामने एक बहुत बड़ी चुनौती है. ये बातें उन्होंने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ कोविड-19 की समीक्षा बैठक में कहीं.

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में ढील के बाद हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती गांवों को कोरोना मुक्त रखने की है और हमें इसे सुनिश्चित करना ही होगा.

पीएम मोदी ने एक बार फिर से सोशल डिस्टेसिंग को ही सबसे कारगर हथियार बताया है. उन्होंने ‘दो गज दूरी’ का मंत्र दोहराया. बैठक में प्रधानंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया कोरोना संकट से निपटने के लिए भारत के उठाये कदमों की तारीफ कर रहा है, इसके लिए सभी राज्यों के प्रयास सराहनीय हैं.

इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 67,152 हुए, 44,029 ऐक्टिव केस

इस महीने नहीं चलायें रेलः तमिलनाडु

बैठक में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलानीसामी ने 31 मई तक राज्य में रेल सेवा बहाल नहीं करने का आग्रह किया. उन्होंने इसके लिए चेन्नई में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या का हवाला दिया और कहा कि 31 मई तक एयर सर्विस पर भी पाबंदी लगी रहे.

इसे भी पढ़ें – दंगल #Twitter काः संबित से खफा लोग कर रहे मांग #ArrestSambitPatra पीएम से डिमांड #मोदीजी_दान_का_हिसाब_दो

प्रधानमंत्री ने क्या-क्या कहा

इस बैठक में पीएम ने कहा अब हमें साफ पता चल चुका है कि देश के किन-किन इलाकों में कोरोना का खतरा ज्यादा है और अभी कौन से इलाके बहुत ज्यादा प्रभावित हैं. जिला स्तर के अधिकारियों को भी पता चल चुका है कि ऐसे वक्त में कौन-कौन से कदम उठाने चाहिए.

उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में धीरे-धीरे ही सही, लेकिन आर्थिक गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं. आनेवाले दिनों में यह प्रक्रिया और तेज होगी.

उन्होंने कहा कि हमें आगे अपना ध्यान संक्रमण रोकने में केंद्रित करने में लगाना होगा. इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने समेत अन्य सावधानियां हैं.

इसे भी पढ़ें – # Chhattisgarh में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में साहिबगंज का जवान शहीद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button