
Chatra : चतरा जिला यूं तो अफीम व ब्राउन शुगर की तस्करी के लिए कुख्यात है. यहां के ग्रामीण व जंगली इलाको में बड़े पैमाने पर अफीम की फसल लगाई गई है. परन्तु जबसे चतरा जिला में तेजतर्रार एसपी राकेश रंजन ने कदम रखा है,तबसे अफीम तस्करों के छक्के छूट गए हैं. क्षेत्र में लगातार कार्यवाई हो रही है. बड़े पैमाने पर अफीम व ब्राउन सुगर की खेप पकड़ी गई है. कई तस्कर सलाखों के पीछे हैं. चतरा एसपी की पहल पर जहर की खेती को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. मृदभाषी व्यक्तित्व व कार्यकुशलता ने चतरा एसपी राकेश रंजन आम लोगों के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया है. एसपी श्री रंजन उन ग्रामीणों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं,जिन्होंने ग्रामीण इलाकों की रैयती भूमि पर अफीम की पैदावार लगाई थी. एसपी की प्रेरणा से जिले में अफीम की पैदावार में लगे ग्रामीणों में चेतना जागृत हो गयी है,ग्रामीण अफीम की खेती को स्वयं नष्ट कर रहे हैं. उनको समझ मे आ रहा है कि अफीम की यह खेती उनकी कई पीढ़ियों को मौत के मुंह मे धकेल देगा. इसी कड़ी में वशिष्ठनगर थाना क्षेत्र के सजनी गांव में सैंकड़ों एकड़ रैयती भूमि में लगी अफीम की खेती को ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चलाकर विनष्ट कर दिया. एसपी श्री रंजन की पहल का असर अन्य थाना क्षेत्रों पर भी देखने को मिल रहा है.
इसे भी पढ़ें: चतरा पुलिस ने TSPC उग्रवादी जीतन भुइयां को पलामू स्थित घर से किया गिरफ्तार




