
Deoghar: झारखंड मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद शिबू सोरेन का 79वां जन्मदिन धूमधाम से केकेएन स्टेडियम में मनाया गया. इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश साह ने कहा कि शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड राज्य अलग हुआ झारखंड के उन्नति में उनके पुत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अहम भूमिका रहे हैं. उन्होंने अनेकानेक जनहित का कार्य किया. झारखंड को आगे ले जाने में हमेशा उनका योगदान रहा है. सर्वजन पेंशन योजना, फूलों झानू योजना, कृषि योजना स्वलंबी बनाने की योजना बेरोजगारों को आदि अनेक महत्वपूर्ण काम किए गए. आज हम सभी कार्यकर्ता संकल्प लेते हैं कि उनके पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करेंगे. मौके पर बाबा बैद्यनाथ से शिबू सोरेन के दीर्घायु होने एवं स्वस्थ रहने की कामना की गई. इस अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य अजय नारायण मिश्रा, महिला मोर्चा नीलम देवी, जयनाथ मंडल, अंग्रेज दास, युवा मोर्चा के राहुल चंद्रवंशी, प्रकाश पांडेय, वैभव चंद्रवंशी, संतोष कुमार, संजय साह, संजय कुमार, प्रभु दयाल, भूषण बरनवाल, सुशील कंचन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का 65वां जन्मदिन

झारखंड राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का 65 वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष दिलीप सिंह कर रहे थे. मौके पर मनोरमा होटल के सभागार में 65 दीप प्रज्ज्वलित किया गया. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक व लड्डू खिलाकर बाबूलाल मरांडी की लंबी आयु की कामना की. इस मौके पर दिलीप सिंह ने कहा कि बाबूलाल मरांडी शुरू से ही जनता के प्रति समर्पित रहे हैं. उन्होंने जिस तरह मुखर होकर राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम कर रहे हैं. मौके पर जिला सोशलमीडिया प्रभारी अमृत मिश्रा, नंदु झा, कार्यसमिति सदस्य विपीन प्रसाद देव, राजेश यादव, आयुष जगनानी, वरूण यादव, शुभम सिंह, धनंजय तिवारी, मनमीत शर्मा, राजेन्द्र रवानी, संजीत सिंह, आकाश सिंह, ज्ञानेंद्र झा आदि मौजूद थे.




