
Giridih: कर्नाटक में कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में हिंदू संगठन बजरंग दल के खिलाफ प्रस्तावित बैन से नाराज जिले के हिंदु संगठनों ने मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ किया. देर शाम बजरंग दल और विश्व हिंदु परिषद ने पूरे जिले में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया, जिसमें काफी संख्या में सनातनी धर्मांवलंबियों ने हिस्सा लिया. शहर में आयोजन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. इस दौरान शहर के बड़ा चाौक स्थित हनुमान मंदिर, शिवमुहल्ला मंदिर, कचहरी रोड स्थित हनुमान मंदिर, पचंबा हनुमान मंदिर समेत शहर और ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया. हनुमान चालीसा के बाद आरती किया गया. हनुमान चालीसा और आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इस दौरान रीतेश पांडेय, शुभम झा, कुंदन केसरी, गुड्डु यादव, सीताराम हिंदु, अनूप यादव समेत काफी संख्या में सनातनियों की भीड़ जुटी और हनुमान चालीसा में हिस्सा लेकर कांग्रेस को सद्बुद्धि देने का आशीर्वाद मांगा.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: शराब ब्रिकी का सलाना लक्ष्य 9.11 करोड़ का, लेकिन सरकार एजेंसी को मैनपॉवर मद में कर रही 5.76 करोड़ का भुगतान




