
Giridih: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने रविवार को गिरिडीह के श्याम मंदिर में हिंदू महा सम्मेलन का आयोजन किया. इस सम्मेलन में राज्य के हिन्दूवादी नेता उपदेश राणा और भैरव सिंह के साथ संगठन के प्रांत अध्यक्ष मुरारी मिश्रा, स्वामी सीताराम शरण, हिंदू एडवोकेट नित्यानंद प्रसाद, महामंत्री दिलीप वैध, बजरंग दल के प्रांत अध्यक्ष सीताराम भागवत के साथ प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, रितेश पांडे शामिल हुए. मौके पर उपदेश राणा ने कहा की गिरिडीह में अंतर राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने हिंदू सम्मेलन का आयोजन कर हिंदुत्व को जागने का प्रयास किया. और अब ये जरूरी हो चुका है हर घर से हिंदू युवा जागरूक बने. नही तो आने दिन में ऐसे हालात होने वाले है की सनातनियो को जागने का भी मौका नहीं मिलेगा. उपदेश राणा ने इस दौरान सम्मेलन में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा की सनातनियों को खुद के साथ देश की रक्षा के लिए जागना है. नही तो बंगाल, केरल और झारखंड वाले हालात पूरे देश में होगा, और सनातनी सिर्फ अपने घर परिवार को सुरक्षित करने में अपनी जान गवां देंगे. कहा की आज जो देश में हो रहा है बांग्लादेशी घुसपैठियों का कब्जा होता जा रहा है और कई राज्यों की सरकार उन्हे अपना वोट बैंक बनाने के कारण हालात और बदतर कर रही है. इसे माहोल पूरी तरह से बदल चुका है.

इधर सम्मेलन को संगठन के प्रांत अध्यक्ष मुरारी मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा की हिंदू देवी देवताओं की तस्वीर वाले प्रोडक्ट बेच कर हर कम्पनी सिर्फ अपना कारोबार चला रही है जबकि इनके इस्तेमाल पर पूरी तरह से पाबंदी लगा हुआ है. वही सम्मेलन को हिंदू एडवोकेट नित्यानंद प्रसाद ने भी संबोधित किया. जबकि सम्मेलन में सीताराम हिंदू, रविशंकर पांडे, डब्लू रवानी, गौरव कुमार अंशु और राम जी गुप्ता के साथ ललिता बरनवाल समेत शहर के काफी संख्या में लोग जुटे थे. इधर सम्मेलन में युवतियों और महिलाओं को भगवा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.




