
Ranchi: राज्य के पथ निर्माण, जलसंसाधन व भ वन निर्माण मंत्री बसंत सोरेन प्रमडलवार विभाग की योजनाओं की समीक्षा करेंगे. सबसे पहले संथालपरगना के सभी छह जिलों की योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की जायेगी. यह बैठक कल 1 जुलाई को आयोजित की गयी. बसंत सोरेन उपराजधानी दुमका से यह समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें सभी जिलों के डीसी, डीडीसी, इंजीनियर अधिकारी उपस्थित होंगे. वहीं तीनों विभाग पथ निर्माण, जलसंसाधन, भ वन निर्माण विभाग के सचिव भी इस बैठक में शामिल होंगे. समीक्षा बैठक में योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली जायेगी. लंबित योजनाओं पर विशेष रूप से फोकस रखा जायेगा. संथाल में समीक्षा के बाद हजारीबाग, रांची,पलामू, कोल्हान में संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: हूल दिवस पर केंद्रीय सरना समिति ने संथाल विद्रोह के अमर सेनानियों को दी श्रद्धांजलि




