
Jamshedpur : कोरोनाकाल के दौरान टीकाकरण कराने में पूर्वी सिंहभूम जिला पूरे राज्य में पहले स्थान पर रहा है. इसको लेकर सोमवार को जिले के डीसी सूरज कुमार को रांची में आयोजित एक समारोह में सीएम हेमंत सोरेन ने सम्मानित किया. मौके था झारखंड विधानसभा की 21वीं वर्षगांठ का. मौके पर राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष भी मौजूद थे. एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा, सिविल सर्जन डॉ एके लाल और एसीएमओ डॉ साहिर पाल को भी सम्मानित किया गया. डीसी ने इसके लिए जिले के लोगों की सराहना की है और कहा कि उनकी जागरूकता के कारण ही यह सबकुछ संभव हो सका है.
इसे भी पढ़ें- बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में राजकुमार सिंह निजी टैंकर से तीन दिनों से बांट रहे हैं पानी




