
Ranchi : राजधानी रांची समेत कई अन्य जगह पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी ईडी छापेमारी कर रही है. आज इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट की टीम ने माही रेस्टोरेंट के नजदीक भानू कंस्ट्रक्शन के ठिकाने पर छापेमारी की है. भानु कंस्ट्रक्शन के मालिक का नाम संजय तिवारी है.
यह मामला सितंबर 2017 का है. मिड डे मील के करीब 100 करोड़ रुपये एसबीआई धुर्वा ब्रांच से भानु कंस्ट्रक्शन के 34 खातों में अवैध तरीके से स्थानांतरित कर दिये गये थे. इसे लेकर पहले धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी. बाद में मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ ले ली थी. इस मामले में बैंक के अफसरों की भी संलिप्तता थी. बैंक के दो अफसरों को निलंबित कर दिया गया था.
इसे भी पढ़ें :AIFF ने संतोष ट्रॉफी और नेशनल वीमेंस चैंपियनशिप में खेलने पर झारखंड की फुटबॉल टीमों पर लगायी रोक
एसएसआरएस इंगिकॉन प्रा लिमिटेड पर भी की छापेमारी
एसएसआरएस इंगिकॉन प्रा लिमिटेड पर भी छापा मारा गया है. ये कंपनी पुलिया और फ्लाईओवर के निर्माण, हवाई अड्डों के लिए रनवे, बांधों और पुलों के निर्माण, बॉक्स ड्रेन की संरचना सहित सड़क निर्माण और अर्थमूविंग कार्य करती है. कंपनी के झारखंड, बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, एमपी और दिल्ली में कार्यालय हैं. करोड़ों रुपये के घोटाले से जुड़ी होने की मामले की जानकारी मिलने के बाद ईडी की टीम यह छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें :विधायक भानु प्रताप ने डॉ इरफान अंसारी को बताया झोलाछाप, कहा- मानसिक स्थिति ठीक नहीं कांके में इलाज कराने की जरूरत




