1st LeadJharkhandNEWSRanchiTOP SLIDER

झारखंड में अगले माह से खुल सकते हैं पहली से 5 वीं कक्षा तक के स्‍कूल

Ranchi : दिसंबर माह से झारखंड में प्राइमरी से 5 वीं तक की कक्षाएं खुल सकती है. स्कूलों का संचालन सामान्य हो सकता है. इसके लेकर राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है. सरकार द्वारा आदेश जारी होने के बाद स्कूलों में सभी कक्षाओं में पढाई शुरू हो जाएगी. वर्तमान में छठी से 12 वीं तक के बच्चों की पढ़ाई स्कूलों में हो रही है. छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन की अवधि चार घंटे ही रखी गई है,  इसमें भी बदलाव होगा. इसको लेकर मंत्री आपदा प्रबंधन विभाग बन्ना गुप्ता ने बताया कि स्थिति का आकलन किया जा रहा है. इसे देखते हुए आगे का निर्णय लिया जायेगा.

 

सरकार ले सकती है निर्णय

बताया जाता है कि आपदा प्रबंधन विभाग की अगली बैठक में स्कूलों में सभी कक्षाओं की पढ़ाई ऑफलाइन शुरू करने को लेकर निर्णय लिया जा सकता है. कोरोना काल के पूर्व चल रहे स्कूलों के रूटीन को फिर से लागू की जायेगी. प्रदेश में पांचवी तक के स्कूल बच्चों के लिए 17 मार्च 2020 से ही बंद है.

 

शिक्षकों को हर सप्ताह 45 घंटे का कार्य अवधि पूरा करना अनिवार्य 

स्कूलों का संचालन शिक्षा विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार अब शिक्षकों को हर सप्ताह 45 घंटे का कार्य अवधि पूरा करना अनिवार्य होगा. वहीं, शिक्षकों को विद्यालय खुलने के समय से 15 मिनट पहले व बच्चों को दस मिनट पहले विद्यालय आना होगा.

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुरूप स्कूलों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग ने नई गाइडलाइन जारी की है.

 

इसे भी पढ़ें : AIFF ने संतोष ट्रॉफी और नेशनल वीमेंस चैंपियनशिप में खेलने पर झारखंड की फुटबॉल टीमों पर लगायी रोक

Related Articles

Back to top button