Koderma

ट्रेन की चपेट में आने से नव विवाहिता की मौत

Koderma: जिले के जयनगर प्रखंड स्थित धनबाद गया रेलखंड के हीरोडीह पूर्वी कैबिन के समीप 18626 हटिया पटना पूर्णिया एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक नव विवाहिता की मौत हो गई. वहीं महिला की पहचान 20 वर्षीया बबीता कुमारी (पति विकास कुमार यादव) के रूप में हुई. मिली जानकारी के अनुसार एक वर्ष पूर्व कोडरमा प्रखंड के ग्राम लोहासिकर में शादी हुई थी. रामनवमी पूजा में उक्त महिला अपने मायके रेभानाडीह निवासी रामदेव यादव के यहां गई थी. उक्त महिला अपनी मां और बहन के साथ हीरोडीह बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा करने जा रही थी. इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे महिला की घटना स्थल पर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजन शव को महिला का ससुराल लोहासिकर ले गए. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें: UPSC CSE Final Result : जमशेदपुर की स्वाति को मिला 17वां रैंक, रांची की आकांक्षा को 44वां, वैभव को मिला 151वां स्थान

Related Articles

Back to top button