
Jamshedpur : सहारा सिटी मानगो के कमेटी हॉल में गुरुवार कोविशील्ड का पहला, दूसरा एवं बूस्टर डोज दिलाने के लिए कैंप लगाया गया. जिसमें 15 साल से 60 साल तक के लोगों को पहला एवं दूसरा डोज दिया गया. जबकि कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों को बूस्टर डोज दिलाने में सहयोग किया गया. कॉलोनीवासी अपने ही घर में स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी कोविड 19 का टीका पाकर अत्यंत प्रसन्न हुए. जो चलने में लाचार थे उन्हें उनकी गाड़ी तक जाकर और जो घर से निकलने में असमर्थ थे उन्हें घर जाकर टीका दिया गया. कैम्प का आयोजन मानगो नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रवि शंकर केपी, कॉलोनी के सचिव सुशील कुमार सिंह, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर मानगो नगर निगम एवं अनिल मौर्या के सहयोग से किया गया. कॉलोनी के आस पास जेके सोसाइटी, शारदा सिटी, सुंदरवन फेस वन, समता नगर एवं कुमरूम बस्ती से आकर लोगों ने टीका लिया.




