GiridihJharkhand

गिरिडीह : नगर थाना पुलिस के खिलाफ वकीलों ने दिया धरना

Giridih : नगर थाना पुलिस के खिलाफ गुरुवार को गिरिडीह के अधिवक्ताओं ने शहर के वकालतखाना के समीप धरना दिया. इस दौरान धरने में बार एसोसिएशन के सचिव चुन्नू कांत, निरंजन कुमार, नीतेश सर्राफ, अमित सिन्हा समेत कई अधिवक्ता शामिल रहे.

वकील पुरुषोतम कुमार के साथ मारपीट के आरोपी विनोद राम को नगर थाना पुलिस द्वारा छोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन किया गया. इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक घंटे तक धरना देकर नगर थाना पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें:Air India के लिए सरकार को मिली फाइनल पेमेंट, आज से Tata का हो गया महाराजा

अधिवक्ताओं ने कहा कि वकील के साथ मारपीट के आरोपी विनोद राम को वकीलों ने पकड़ कर नगर थाना पुलिस को सौंपा था. मारपीट के भुक्तभोगी अधिवक्ता पुरुषोतम कुमार ने नगर थाना में केस भी दर्ज कराया था. इसके बाद भी आरोपी को पुलिस ने बगैर अनुसंधान के ही थाने से छोड़ दिया.

हालांकि पुलिस के खिलाफ किये गये इस प्रदर्शन से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी नदारत दिखे.

इसे भी पढ़ें:झारखंड : राज्य के 9 खनिज ब्लॉकों की होगी नीलामी, भूतत्व निदेशालय खान एवं भूतत्व विभाग झारखंड ने शुरू की प्रक्रिया

Related Articles

Back to top button