JharkhandRanchi

पूर्व डीजीपी डीके पांडेय, पत्नी पूनम पांडेय और बेटा शुभांगन पांडेय की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

Ranchi : पूर्व डीजीपी डीके पांडेय, पत्नी पूनम पांडेय और बेटा शुभांगन पांडेय द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई एजेसी-18 दिवाकर पांडे की अदालत में हुई. कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को 16 जुलाई तक केस डायरी प्रस्तुत करने का आदेश दिया है. पूर्व डीजीपी डीके पांडेय की बहू रेखा मिश्रा ने महिला थाना में मामला दर्ज कराया है. पूर्व डीजीपी डीके पांडेय, पत्नी पूनम पांडेय और बेटा शुभांगन पांडे के खिलाफ, प्रताड़ना और दहेज की मांग करने का आरोप लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें – राज्य में कोरोना से 23वीं मौत, मेदांता में एडमिट देवघर के शख्स की गयी जान

क्या है मामला

झारखंड के पूर्व डीजीपी डीके पांडेय, उनकी पत्नी और बेटे पर बहू ने दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है. रेखा मिश्रा ने महिला थाना में सभी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. महिला थाना में रेखा मिश्रा के द्वारा मामला दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच में जुट गयी. रेखा डीके पांडेय के छोटे बेटे शुभांकन पांडेय की पत्नी हैं. शुभांकन पांडे टाटा में नौकरी करते हैं.

लंबे समय से चल रहा था विवाद

पूर्व डीजीपी डीके पांडेय के बेटे के साथ उनकी पत्नी रेखा मिश्रा का लंबे समय से विवाद चल रहा था. बताया जा रहा है रेखा मिश्रा को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था. इसके बाद रेखा मिश्रा ने महिला थाना में जाकर मामला दर्ज कराया.

इसे भी पढ़ें – साल दर साल बढ़ती गयी JBVNL की बिजली टैरिफ, 2016 के बाद से उपभोक्ताओं पर बढ़ा बोझ

विवादों में रहे हैं पूर्व डीजीपी

पूर्व डीजीपी डीके पांडेय हमेशा ही विवादों में रहे हैं. पलामू के बकोरिया में कथित पुलिस मुठभेड़ में नक्सली करार देकर मारे गये नाबालिग सहित दर्जन भर लोगों के मामले की जांच सीबीआइ कर रही है. जिसमें पूर्व डीजीपी पर भी संगीन आरोप हैं.

इतना ही नहीं, फर्जी नक्सली सरेंडर का मामला भी अभी हाइकोर्ट में लंबित है. कभी गले में सांप लपेट कर सुर्खियां बननेवाले पूर्व डीजीपी जमीन संबंधित इस विवाद पर पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं.

1984 बैच के आइपीएस अधिकारी डीके पांडेय 31 मई 2019 को डीजीपी के पद से सेवानिवृत हो गये थे.

इसे भी पढ़ें – आयुष्मान भारत योजना में इंश्योरेंस कंपनी ने लगाया सरकार को 200 करोड़ का चूना, दोबारा उसे ही किया गया रिन्यू

3 Comments

  1. 386546 367592This web page is really a walk-through its the internet you desired with this and didnt know who require to. Glimpse here, and youll certainly discover it. 268922

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button