JamshedpurNEWS

चक्रधरपुर: पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के तरफ से 26 मार्च को रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

Chakradharpur: शहर के नगर परिषद भवन में आगामी 26 मार्च दिन रविवार को पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के तरफ से पहली बार रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा. कराईकेला में ग्रामीणों को रक्तदान को लेकर जागरूक करते हुए पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव विजय सिंह गागराई ने कहा कि रक्तदान महादान है जो लोगों के शरीर के लिए महत्वपूर्ण है. दुर्घटना से घायल व्यक्ति, गर्भवती महिला, गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को खून की आवश्यकता होती है. इसलिए प्रयेक स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए.

उन्होंने कहा हम रक्तदान करने के लिए युवाओं को जागरूक करेंगे. गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने युवाओं को रक्तदान करने के लिए आह्वान किया. इस मौके पर ललित नारायण ठाकुर,तुलसी महतो,प्रशांत साहू,राजेश गागराई, मुंडे बोदरा, पीटर तियू,दीपक कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: देवघर जाने के क्रम में गिरिडीह में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन का हुआ स्वागत

 

 

Related Articles

Back to top button