Bihar

नवादा में अपराधियों ने बैंक ऑफ इंडिया का शटर काटा, जांच में जुटी पुलिस

Nawada: नगर थाना के भवन से सटे बैंक आफ इंडिया का शटर बदमाशों ने देर रात को काट डाला है. मंगलवार की सुबह बैंक भवन के मकान मालिक की नजर कटे हुए शटर पर पड़ी तो तत्काल इसकी सूचना बैंक प्रबंधक को दी. इसके बाद बैंक प्रबंधक व नगर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे है. फिलहाल यह पता नहीं चल पायी है कि बैंक में चोरी हुई है या नहीं. वहीं मौके पर सदर डीएसपी भी पहुंच गए हैं. बैंक भवन के मकान मालिक देवनंदन प्रसाद के पुत्र अमित कुमार ने बताया कि वे अपने बेटे को स्कूल पहुंचाने जा रहे थे. तभी बैंक का शटर कटा हुआ देखा. तत्काल उन्होंने बैंक प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार को सूचना दी.

Related Articles

Back to top button