JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

Updated News : पंचायतों को 6 महीने का विस्तार तो मिला, लेकिन नयी व्यवस्था पर निर्णय बाकी

Ranchi :  राज्य में ग्राम पंचायतों को और छह माह का अवधि विस्तार दे दिया गया है. इससे जुड़े अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी मिल गयी है. लेकिन, सरकार ने इस मुद्दे पर फिलहाल निर्णय नहीं लिया है कि पंचायतों में कार्यकारी समिति की मौजूदा व्यवस्था जारी रखी जायेगी या कोई दूसरी व्यवस्था कायम की जायेगी.

बता दें कि दिसंबर 2020 में पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने पर सरकार ने छह महीने का एक्सटेंशन देते हुए मुखिया की अध्यक्षता में कार्यकारी समिति की व्यवस्था कायम की गयी थी. इसके तहत मुखिया को वित्तीय अधिकार भी मिले थे. इस बार अध्यादेश के जरिए ग्राम पंचायतों को जो विस्तार दिया गया है, उसका स्वरूप क्या होगा, इसपर सरकार फिलहाल विचार-विमर्श कर रही है.

यह भी तय किया है कि जरूरत पड़ने पर ग्राम पंचायतों के कार्यकाल को आगे भी छह महीने के लिए  विस्तार दिया जा सकता है.

इधर ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा है कि पंचायतों के चुनाव आगामी दिसंबर महीने तक हर हाल में चुनाव करा लिये जायेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंचायती राज व्यवस्था को लेकर पूरी तरह गंभीर है. पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठायेगी.

इसे भी पढ़ें – बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर एक्टिव हुआ राज्य निर्वाचन आयोग, बैठक आज

Related Articles

Back to top button