JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड मंत्रालय पहुंचे 12 सौ पंचायत सचिव उम्मीदवार, नियुक्ति की कर रहे मांग

Ranchi : लंबे समय से आंदोलनरत पंचायत सचिव परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आज झारखंड सरकार के मंत्रालय पहुंचे. लगभग 12 सौ की संख्या में पहुंचे उम्मीदवारों ने 1 किलोमीटर लंबा मानव श्रृंखला बनाया है. इस मानव श्रृंखला के माध्यम से वे सरकार से पंचायत सचिव का फाइनल मेरिट लिस्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं. उम्मीदवार नियुक्ति को लेकर अपनी बात रख रहे हैं.

बताते चलें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पंचायत सचिव नियुक्ति परीक्षा ली गई थी. इनकी नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा, मुख्य परीक्षा के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी कराया जा चुका है.

इसे भी पढ़ें:Indian Railways, IRCTC : रेल यात्री ध्‍यान दें – टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस सहित इन छह ट्रेनों का बदला समय; देखें LIST

बीते 3 सालों से 3000 से अधिक पदों पर नियुक्ति की राह देख रहे जो उम्मीदवार फाइनल रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं.

कर्मचारी चयन आयोग के अतिरिक्त राज्य सरकार की ओर से भी कई दफे फाइनल रिजल्ट जारी करने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक रिजल्ट जारी नहीं किया जा सका है.

इसे भी पढ़ें:झारखंड हाईकोर्ट ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति मामले में फैसला सुरक्षित रखा

इसी मांग को लेकर हजारों की संख्या में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करा चुके उम्मीदवार समय-समय पर आंदोलन करते रहे हैं.

आज झारखंड मंत्रालय पहुंचकर मानव श्रृंखला बनाते हुए यह सफल उम्मीदवार अपनी मांग पूरी करने को कह रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:द ग्रेट खली ने थामा BJP का दामन, पंजाब चुनाव से ठीक पहले ली पार्टी की सदस्यता

Related Articles

Back to top button