Lead NewsNational

द ग्रेट खली ने थामा BJP का दामन, पंजाब चुनाव से ठीक पहले ली पार्टी की सदस्यता

Chandigarh : रेसलर दलिप सिंह राणा उर्फ द ग्रट खली ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है. द ग्रेट खली ने पंजाब चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है. पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद द ग्रेट खली ने कहा कि भाजपा में शामिल होकर बहुत अच्छा लगा है.

इसे भी पढ़ें : रघुवर का आरोप, सीएम हेमंत ने अपने नाम पर ली अनगड़ा में पत्थर खदान, पेश किये दस्तावेज

क्या कहा खली ने

देश के प्रति प्यार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो देश के लिए काम किया है उससे प्रेरणा लेकर पार्टी में शामिल हो रहा हूं. उम्मीद है पीएम मोदी की अगुवाई में देश नयी बुलंदियों को छुएगा. मोदी जी के राष्ट्र हित के कामों से प्रभावित हूं और अपना भी योगदान देना चाहता हूं.

इसे भी पढ़ें : कालाझोर में प्रेमी युगल का शव मिलने का मामला : सालभर से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, कैनाल के पार था दोनों का घर

केंद्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा, भारत की पहचान बनायी

मौके पर भाजपा के केंद्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा परिवार में द ग्रेट खली का स्वागत है. विश्व के महान रेसलर ने विश्व में भारत की पहचान बनायी है. उन्होंने कहा कि आप किसान के बेटे हैं, बचपन में पत्थर भी तोड़ने का काम किया. आपके मेहनत के कारण ही पंजाब पुलिस में आपको नौकरी मिली. आपने डब्ल्यू डब्ल्यू ई प्रतियोगिताओं में अपना लोहा मनवाया.

उन्होंने कहा कि खली ने दुनिया के बड़े बड़े पहलवानों को हराकर देश का नाम रौशन किया है. आज पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं. पार्टी मुख्यालय में द ग्रेट खली का स्वागत करते हैं. इनके साथ बलवान सिंह और सतवेंद्र सिंह भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. सतवेंद्र सिंह अमेरिका में रहते हैं.

इसे भी पढ़ें : साहिबगंज में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन जेसीबी व एक ट्रक जब्त

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बोले, पार्टी मजबूत हुई है

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि खली राष्ट्रवादी सोच के व्यक्ति हैं. उनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी मजबूत हुई हैं. इनका आकार इतना बड़ा है कि इन्हें पूरा विश्व जानता है. ये शरीर और विचार से बलवान हैं और मुझे विश्वास है कि ये पार्टी को भी बलवान बनायेंगे. इनका पार्टी में आना युवाओं के लिए एक संदेश होगा कि वे भी आगे आएं और पार्टी और देश को मजबूत बनाएं.

इसे भी पढ़ें : साहिबगंज डीसी ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश

Related Articles

Back to top button