
Jamshedpur : आपने रेल यात्रा की योजना बना रखी है तो आपके लिए जरूरी खबर है. रेलवे ने टाटा – एर्नाकुलम एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों के समय में बदलाव किया है. विभिन्न स्टेशनों के लिए यह बदलाव किया गया है. टाटा-एलेप्पी एक्सप्रेस बंद होने के बाद दक्षिण – पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर डिवीजन ने टाटा से सप्ताह में दो दिन चलने वाली ट्रेन नबंर 18189 टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस की शुरुआत की. यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलती है.
इस ट्रेन के पूर्व तट रेलवे के अधीन आने वाले कुछ स्टेशनों पर समय में बदलाव किया गया है. इसे लेकर ईस्ट कोस्ट रेलवे ने अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना में समय के साथ स्टेशनों की सूची जारी की गई है. ट्रेनों के समय में किया गया यह बदलाव 15 फरवरी से लागू होगा. इसके अलावा राउरकेला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस सहित अन्य पांच ट्रेनों का भी एक-दो स्टेशनों पर ट्रेन के समय में परिवर्तन किया गया है.
पांच ट्रेनों के समय में बदलाव की अधिसूचना जल्द
ट्रेन नंबर 18189 टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस का पूर्व तट रेलवे के अधीन पड़ने वाले तीन स्टेशन पर आगमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है. टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस पार्वतीपुरम में अब तक शाम के 6.04 बजे पहुंच रही है और एक मिनट के ठहराव के बाद 06.05 बजे प्रस्थान कर जाती है, लेकिन यह ट्रेन बदले हुए समय के मुताबिक शाम के 5.34 बजे पहुंचेगी और 5.36 बजे प्रस्थान कर जाएगी. इसी प्रकार तीन अन्य स्टेशनों के समय में भी परिवर्तन किया जाएगा. रेलवे की ओर जल्द ही बाकी पांच ट्रेनों के समय में हुए बदलाव की अधिसूचना जारी की जाएगी.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur Weather Update : मौसम सामान्य होने के लिए करें दो दिन और इंतजार, जानिए क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान




