
Purnia : जिले में एक विधवा की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला गुरुवार को सामने आया है. सुबह में महिला का शव बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार बुधवार को महिला गांव की अन्य महिलाओं के साथ बाजार गयी थी. शाम को घर लौटने के दौरान कुछ नशेड़ियों ने उसे घेर लिया था. इसके बाद नशेड़ियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसकी हत्या कर दी और शव को फेंक चलते बने. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोगा करियात पंचायत की है.
इसे भी पढ़ें:झारखंड हाईकोर्ट ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति मामले में फैसला सुरक्षित रखा
घटना की सूचना दिये जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गयी. घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस गांव में कैंप कर रही है.
ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. पूरे मामले पर थानेदार ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है और जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे.
इसे भी पढ़ें:Indian Railways, IRCTC : रेल यात्री ध्यान दें – टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस सहित इन छह ट्रेनों का बदला समय; देखें LIST




