JharkhandSaraikela

सरायकेला के लेटेमदा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक विशालकाय हाथी की हुई मौत 

Seraikela: सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के लेटेमदा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक विशालकाय हाथी की मौत हो गई. जिसके बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है. वहीं, सूचना मिलते ही वन विभाग और रेलवे के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इधर हाथी के मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का हुजूम रेलवे ट्रैक की ओर कूच कर गया. इस घटना में रेलवे का पोल भी क्षतिग्रस्त हुआ है जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हुई है.

बता दें कि दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी में लगे आग की वजह से इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड गावों की ओर विचरण कर रहे हैं. जो ग्रामीणों की फसलों को तो नुकसान पहुंचा ही रहे हैं साथ ही उनकी जान भी खतरे में पड़ रही है. यह घटना उसी की एक बानगी है. फिलहाल वन विभाग मृत हाथी के पोस्टमार्टम कराने की कवायद में जुटी है.

Related Articles

Back to top button