GiridihJharkhand

गांडेय उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी दिलीप ने किया दर्जन भर गांव का दौरा

Giridih: धुंआधार प्रचार में जुटे गांडेय उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने गुरुवार की सुबह जिले के कोवाड़ में पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. इस दौरान दिलीप वर्मा अपने समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अलगुंडा, बांशीडीह, गादी समेत करीब एक दर्जन गांवों का कड़ी धूप में दौरा किया. और ग्रामीणों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की. और कहा कि मोदी सरकार लगातार देश को लूटने वाले को जेल भेज रही है. इसकी बानगी है रांची में मंत्री के पीएस के घरेलू नौकर के कमरे से लूटे गए जब्त हुए 35 करोड़ रुपए.

गांडेय के भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने कहा की सिर्फ पीएस के घरेलू नौकर के पास से इतने बड़े पैमाने पर लूटे हुए रकम बरामद किए गए. लेकिन इसकी बरामदगी के बाद इंडी गठबंधन की सरकार चुप है सारे नेता चुप है. दिलीप वर्मा ने ग्रामीणों से संवाद के क्रम में कहा की ये चुनाव इंडी गठबंधन को उसका चेहरा दिखयागा, की इन लोगों ने किस प्रकार से देश और झारखंड को लूटा है. गांवों का भ्रमण करने के क्रम में दिलीप वर्मा ने ग्रामीणों से कहा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कई और भ्रष्टाचारी का जेल जाना तय है. इधर गांव का दौरा करने के दौरान भाजपा प्रत्याशी के साथ काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button