
Giridih: छह साल से लेकर 17 साल के बच्चों के दिल में सुराख की सर्जरी गिरिडीह रोटरी और कोच्चि का अमृत हॉस्पिटल संयुक्त रुप से कराएगा. मंगलवार को इसकी जानकारी रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर दिया. रोटरी क्लब के प्रेसवार्ता में इस दौरान वैभव शाहाबादी, मनीष तर्वे, राजेन्द्र तर्वे, हरेन्द्र सिंह सलूजा उर्फ गिन्नी और विकास शर्मा ने दिया. इस दौरान बताया गया कि गुजरते साल के साथ रोटरी क्लब ने समाजिक सेवा को लेकर कई प्लॉन तैयार कर रखा है और पहली योजना दिल के सुराख से ग्रसित मासूमों की सर्जरी कराकर ठीक करना है. इसके लिए कोच्चि का अमृत हॉस्पीटल के चिकित्सक आने वाले 3 और 4 अक्टूबर को रांची के राज हॉस्पिटल में कैंप लगाकर ऐसे बच्चों का स्क्रीनिंग करेगें.
रोटरी के पदाधिकारियों ने कहा कि स्क्रीनिंग में ऐसे बच्चों की जानकारी सामने आने के बाद उन्हें इलाज के लिए कोच्चि के अमृत हॉस्पीटल भेजा जाएगा. लेकिन इस बीमारी से ग्रसित बच्चों के माता-पिता को आने-जाने का खर्च खुद में वहन करना होगा हालांकि आर्थिक रुप से लाचार बच्चों के लिए रोटरी क्लब ट्रैवलिंग का खर्च वहन कर सकती है. रोटरी क्लब के सदस्यों ने इस मिशन का नाम गिफ्ट ऑफ लाईफ देते हुए कहा कि अब क्लब का प्रयास है कि जितने भी ऐसे मामले हैं, वो क्लब से संपर्क करें क्योंकि मिशन फिलहाल लगातार जारी रहेगा. क्लब के सदस्यों ने कहा कि आने वाले दिनों में प्लास्टिक सर्जरी कैंप भी लगाए जाने है लेकिन इस प्लास्टिक कैंप में इस बार विदेशों के चिकित्सक नहीं आ कर दुसरे राज्यों के चिकित्सक अपना योगदान देगें.




