NEWSRanchi

BAU: पढ़ाई के साथ नियमित खेल अभ्यास जरुरी : डॉ ओंकार नाथ सिंह

Ranchi: बीएयू के कृषि संकाय के आरएसी ऑडिटोरियम में शुक्रवार को खेल– 2023 के तहत इंडोर खेल स्पर्धाओं के विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीएयू कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने कैरम, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल एवं वॉलीबॉल खेल स्पर्धाओं के विजेताओं को ट्राँफी, मैडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया. मौके पर कुलपति डॉ सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में नियमित पढ़ाई के साथ-साथ नियमित खेल अभ्यास से जुड़े रहने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि खेल से हमेशा बेहतर करने और अनुशासन की सीख मिलती है. देश में उच्च कृषि शिक्षा में भी खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को महत्त्व दिया जाने लगा है. आपके उत्कृष्ट प्रदर्शन से विवि का गौरव और मान बढ़ता है.
इसे भी पढ़ें: Ranchi: नगर निगम ने पेश किया 2801 करोड़ का बजट, टैक्स से 284.53 करोड़ जुटाने का लक्ष्य

मौके पर डीन एग्रीकल्चर डॉ डीके शाही ने विद्यार्थियों को जीवन में खेल को महत्त्व देने, खेल में भागीदारी, लगातार अभ्यास एवं प्रयत्न से बेहतर प्रदर्शन करने की बात कहीं. डीएसडब्लू डॉ बीके अग्रवाल ने कहा कि विवि के विद्यार्थियों में एथेलेटिक्स, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल में काफी प्रतिभा है. इन खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की दिशा में प्रयास करने होंगे. कैरम बालक वर्ग के विजेता आनंद शर्मा एवं उपविजेता अंकित कुजूर रहें. कैरम बालिका वर्ग की विजेता प्रज्ञा दीप एवं उपविजेता ज्योति कुमारी रहीं.

टेबल टेनिसः दीपक ने जीता एकल खिताब

टेबल टेनिस बालक एकल का ख़िताब दीपक कुमार मिश्रा ने जीता और कुमार प्रभात उपविजेता रहें. वहीं टेबल टेनिस बालिका एकल का ख़िताब ज्योति कुमारी ने जीता एवं सिमरन सुमबरुई रनरअप विजेता रहीं. टेबल टेनिस बालक युगल के दीपक कुमार मिश्रा एवं अर्जुन कुमार अग्रवाल विजेता तथा कुमार प्रभात एवं अभिषेक कुमार उपविजेता रहें. टेबल टेनिस बालिका युगल ख़िताब सिमरन सुमबरुई एवं ज्योति कुमारी की जोड़ी ने जीती और अनीशा टुडू एवं प्रियंका कुमारी रनरअप रहीं.

बास्केटबॉलः बालक वर्ग का ख़िताब पायस मार्शल सोरेन की टीम को

बास्केटबॉल बालक वर्ग का ख़िताब पायस मार्शल सोरेन की टीम ने जीती और हृतिक राज की टीम रनरअप रहीं. बास्केटबॉल बालिका वर्ग का ख़िताब सिमरन सुमबरुई की टीम ने जीती और अनिशा टुडू की टीम रनरअप रहीं.

वॉलीबॉलः बालक वर्ग का ख़िताब नवीन रंजन की टीम ने जीती

वॉलीबॉल बालक वर्ग का ख़िताब नवीन रंजन की टीम ने जीती और हृतिक राज की टीम उपविजेता रहीं. वॉलीबॉल बालिका वर्ग का ख़िताब सिमरन सुमबरुई की टीम ने जीती और अदिति कच्छप की टीम रनरअप रहीं.

इनकी रही उपस्थितिः

समारोह में इंडोर खेल स्पर्धाओं के सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता में कृषि संकाय अधीन रांची कृषि महाविद्यालय एवं कृषि अभियंत्रण महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. समारोह का संचालन डॉ एचसी लाल ने किया. मौके पर डॉ विनय कुमार, डॉ आरबी साह, डॉ नेहा, डॉ अंकिता एवं निरंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ भी मौजूद थी.

Related Articles

Back to top button