
Jamshedpur : टेल्को क्रिकेट कोचिंग सोसायटी जमशेदपुर की ओर से टेल्को क्रिकेट ग्राउंड में सोमवार से अंडर 19 कोचिंग क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. इसमें 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. प्रतियोगिता का फाइनल 27 अप्रैल को खेला जाएगा. प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए टाटा मोटर्स टाउन एडमिन रजत सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.
उन्होंने खेल को खेल भावना से खेलने की खिलाड़ियों से अपील की. उन्होंने बताया कि ऐसे प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है, और खिलाड़ी को एक प्लेटफार्म मिलता है. टेल्को क्रिकेट कोचिंग सोसाइटी शुरू से ही खिलाड़ियों को निखारने में अहम भूमिका निभा रही है. इससे पूर्व उन्होंने बारी- बारी से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें शुभकामनाएं दी.
ये भी पढ़ें- BIG NEWS : लखीमपुर कांड के आरोपी आशीष मिश्रा की बेल सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, 1 हफ्ते में सरेंडर करने का दिया आदेश




