
Ranchi:राजधानी रांची में जमीन दिलाने के नाम पर डोरंडा निवासी दिव्य प्रकाश से ढाई लाख रुपए की ठगी की गई है. दिव्य प्रकाश को सदर थाना क्षेत्र के रहने वाले रवि कुमार प्रसाद ने बूटी मोड़ में डेढ़ कट्ठा जमीन दिलाने की बात कही थी. इस जमीन के एवज में ढाई लाख रूपए रवि कुमार ने दिव्य प्रकाश से लिए. पैसा देने के बाद जब रजिस्ट्री की बात आई तो रवि कुमार प्रसाद मुकर गए और पैसा नहीं लौटाने की बात करने लगे.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand High Court: रिम्स प्रबंधन से नाराजगी, पूछा- नियुक्ति विज्ञापन रद्द करने का कोई आधार है या नहीं
इस मामले को लेकर दिव्य प्रकाश में सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. दिव्य प्रकाश ने बताया है कि जब वह रवि कुमार से पैसे की मांग कर रहे हैं तब धमकी देने लगता है. रवि कुमार के अनुसार दिव्य प्रकाश ने कहा है कि यदि रुपए की मांग को लेकर परेशान करोगे तो बर्बाद कर दूंगा. सदर थाने की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच में जुटी हुई है.




