ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhand

Chaibasa : घर में घुसी अनियंत्रित कार, बाल बाल बचे परिवार के लोग, मुआवजे को लेकर जमशेदपुर के टाटा स्टील कर्मी को बनाया बंधक

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफास्सिल थाना अंतर्गत बाइकां गांव में शनिवार की दोपहर कार अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई. उक्त दुर्घटना में एक युवक समेत तीन लोगों ने बाल बाल बच गई. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा-रांची मुख्य मार्ग एनएच 75 (ई) से दो सौ मीटर दूर खेत में बने बाथरुम पर जा धक्का मारा है. दुर्घटना में बाईकां गांव निवासी कैरा जामुदा की 18 वर्षीय पुत्री बाल बाल बच गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजा को लेकर कार व चालक को गांव में पकड़ कर रखा है. बताया जाता है कि जमशेदपुर सोनारी निवासी सह टाटा स्टील कंपनी के कर्मी सुनील दास झामुमो कार्यकर्ता सह अपने दोस्त के साथ चक्रधरपुर की झामुमो नेता भूवनेश्वर महतो से मुलाकात करने आए थे. लौटने के दौरान बड़ोदा पुल के आगे बाइकां गांव के पास चालक को मिर्गी दौरा आने से कार अनियंत्रित हो गया जिस कारण सड़क से दो सौ मीटर दूर खेत में बने कैरी जामुदा के बाथरूम में जा धक्का मारा. इधर, कैरी जामुदा की पुत्री ममता जामुदा नहाने को लेकर बाथरूम में पानी भर कर रखी थी लेकिन वह एनवक्त पर नश्ता करने के लिए घर चली गई और इधर दुर्घटना हो गया. यदि वह बाथरुम में रहती, तो दुर्घटना में उसकी जान भी जा सकती थी, क्योंकि बाथरुम पुरी तरह ढह गया. घटना के बाद चालक और कार मालिक को मुआवजे के लिए ग्रामीणों के पकड़ लिया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि चालक नशे में था, जिस कारण यह घटना हुई है.

Related Articles

Back to top button