
Ranchi: इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी (इमा) की ओर से संत जोसेफ क्लब में संपन्न कराटे ग्रेडिंग में राज्य भर के 86 कराटेकार सफल घोषित किए गए. जिसमें येलो बेल्ट के 19, ऑरेंज बेल्ट के 17, ग्रीन बेल्ट के 20, ब्लू बेल्ट 11, पर्पल बेल्ट 1, ब्राउन बेल्ट 15 और ब्लैक बेल्ट के 3 खिलाड़ी शामिल है. रांची के सात और लोहरदगा के दो खिलाड़ियों को बेस्ट खिलाड़ी चुना गया. जिसमें रांची से मारिया लवलीन खेस, अनन्या, ट्विंकल कुजूर, एरिक अनमोल टुडू, मिशेल जसलीन खे, एंजेलिना क्रिस्टी तिग्गा, आदित्य प्रोभो, विष्णु अमन, कृष्ण कुमार एवं लोहरदगा से मोहन टाना भगत सूरजमुनी कुमारी शामिल है. सभी खिलाड़ियों का ग्रेडिंग टेस्ट इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा के द्वारा लिया गया. इनका सहयोग इमा के अध्यक्ष संसाइ अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, श्वेता हेंब्रम, कुंदन उरांव, स्वस्तिका तरफदार, रवि कुमार सिंह, उमाशंकर महतो, देवंती कुमारी, एनी कोनगाड़ी, सुदेश कुमार महतो, अंजलि कुमारी ने किया. रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि खेल में लक्ष्य का होना जरूरी है, तभी उसे पाया जा सकता है. समय पर ग्रेडिंग होने से खिलाड़ी ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर सकते हैं. इस अवसर पर खिलाड़ियों के पैरेंट्स व खेल प्रेमी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: पांचवीं बार अखिल भारतीय महिला रेलवे हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा रांची रेल मंडल




