
Ranchi: बेड़ो थाने की पुलिस ने अवैध शराब ले जा रहे ट्रक को जब्त किया है और दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम अर्जुन और जगदीश हैं. मंगलवार को रांची पुलिस को जानकारी मिली थी कि गुमला की ओर से एक 14 चक्का ट्रक जिसका रजि० नं0-UP63AT-6332 में अवैध शराब लोड करके NH-43 गुमला रांची मेन रोड से रांची की ओर आ रहा है. मामले की जानकारी मिलने के बाद एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बेड़ो थाना अन्तर्गत ग्राम असरो भारत पेट्रोल पम्प के पास NH-43 गुमला राँची मेन रोड पर बैरिकेटिंग लगा कर चेकिंग लगायी गयी. थोड़ी ही देर में एक 14 चक्का ट्रक वहां पर आया जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से रोका गया. ट्रक के चालक एवं खलासी से ट्रक में क्या है, पूछने पर उनके द्वारा बताया गया कि हमलोगों को पता नहीं है. तत्पश्चात चालक से ट्रक खोल कर सामान दिखाने के लिए बोला गया तो चालक के द्वारा बताया कि ट्रक में विदेशी शराब भरा हुआ है, जिसे प्लास्टिक के बोरे में रुई से छिपा कर रखा हुआ है.
इस संबंध में चालक एवं खलासी से वैध कागजात की मांग की गयी तो कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया. चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम अर्जुन सिंह उर्फ अर्जुन चौधरी एवं साथ में सहयोगी साथी खलासी का नाम जगदीश कुमार बताया, आगे इनके द्वारा बताया गया कि मोबाईल नम्बर 9351128520 पर मो० नं0 8302999260 से फोन आया कि कैम्पी रोड पानीपत ब्रिज के पास ट्रक रजि० नं०-UP63AT-6332 जिसमें अवैध विदेशी शराब लदा हुआ है, ट्रक को झारखण्ड राँची पार करके हजारीबाग जाने वाले रोड में किसी ढाबे पर रोक कर खड़ा करने के लिए बोला गया और वहीं से कोई दूसरा चालक ट्रक को वहां से पटना (बिहार) में सप्लाई करना था. इन्होंने कैम्पी रोड पानीपत ब्रिज के पास जाकर ट्रक रजि० नं0-UP63AT-6332 रिसिव कर लिया गया. उक्त मोबाईल नं0 8302999260 के व्यक्ति के द्वारा फोन पर रास्ता और लोकेशन बताया जा रहा था, और पुलिस और सेल्स टैक्स ऑफिसर द्वारा रास्ते में चेकिंग से संबंधित जानकारी दे रहा था. उक्त ट्रक के चालक अर्जुन राम एवं साथी खलासी जगदीश कुमार के सामने ट्रक को खोला गया तो रूई से भरा प्लास्टिक बोरा हटाने पर उक्त ट्रक में विदेशी शराब (01) Mc Dowells (180ml) 277 कार्टून X 48 बोतल 13296 बोतल. (02) Mc Dowells No 1 (375ml)-305 कार्टून X 24 बोतल 7320 बोतल, (03) Mc Dowells No 1 (750ml)-221 कार्टून X 12 बोतल = 2652 बोतल पाया. सभी शराब के बोतल पर FOR SALE IN CHANDIGARH ONLY लिखा हुआ पाया गया. तत्पश्चात ट्रक रजि० नं०-UP63AT-6332 एवं उक्त वाहन में लोड विदेशी शराब एवं चालक के पास से 02 मोबाईल फोन और खलासी के पास से एक आई फोन-11 मोबाईल एवं उनके पास से सीलवर रंग रॉउटर एव उजला रंग का रूई से भरा प्लाटिक के 20 बोरा को विधिवत् जप्ती सूची बनाकर जब्त किया एवं चालक अर्जुन राम एवं खलासी जगदीश कुमार को गिरफ्तार किया गया.



