
Bermo: बेरमो अनुमंडल के गोमियां प्रखंड अंतर्गत नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय स्वांग में सोमवार को पुस्तक मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव कुमार महतो, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नंदलाल महतो, मुखिया रीना सिंहे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि ज्ञान का मार्ग है पुस्तक और पुस्तक ही आपका दोस्त है. कहा कि पुस्तक से विद्यार्थियों को कई ज्ञान अर्जित होते हैं. शिक्षा से ही विकास के कार्य शुरू होते हैं और शिक्षा ही जीवन का एक अनमोल रत्न है. इसे कोई चुरा नहीं सकता है और यह कहीं भी खो नहीं सकता. इसी प्रकार विद्यालय से ही जीवन के कौटिल्य की शुरुआत होती है. विद्यालय में एक अच्छे माहौल बनाने की जरूरत है. इस दौरान नेहरू उच्च विद्यालय स्वांग, मध्य विद्यालय स्वांग, मध्य विद्यालय पिपराडीह, मध्य विद्यालय हजारी एवं मध्य विद्यालय खुदगड़ा के बच्चों द्वारा पुस्तक के स्टाल लगाए गए थे. बीडीओ व बीईईओ ने सभी स्टॉल का निरीक्षण किया. वहीं बच्चों से कई प्रश्न पूछे गए. बच्चों ने सुगमता के साथ सभी प्रश्नों के जवाब दिए. इस अवसर पर स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. मौके पर पूर्व मुखिया धनंजय सिंह, प्रखंड पंचायती राज कोऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार, प्रधानाध्यापक तारामणि कच्छप,शिक्षिका पुष्पा कुमारी, भारत रजवार, रश्मि जैन, सुभा साहनी, बबीता कुमारी, रोहन कुमार सहित ओमप्रकाश शर्मा, माही सिंह आदि उपस्थित थे.




