Bihar

RJD में प्रशांत को लेकर दो फाड: तेजप्रताप ने किया स्वागत, जगदानंद का इनकार

Patna: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने कहा कि जदयू से निष्कासित प्रशांत किशोर यदि उनकी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं तो उनका स्वागत है.

वहीं दूसरी तेजप्रताप ने साथ ही किशोर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अमर्यादित टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए उन्हें सोच समझ कर बोलने का सुझाव दिया है.

इसे भी पढ़ें- #TerrorFunding मामले में एनआइए ने PLFI प्रमुख दिनेश गोप की दो पत्नियों को किया गिरफ्तार

क्या कहा तेजप्रताप ने

तेजप्रताप ने कहा कि सार्वजनिक तौर पर खासकर मीडिया में इस तरह के बयान से उन्हें परहेज करना चाहिए. उन्होंने कहा कि जगदानंद जी को मैं पिता तुल्य और अभिभावक मानता हूं पर उन्हें इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए, यह गलत है.

दरअसल जगदानंद ने जदयू की तुलना ‘नाली’ से करते हुए कहा था ‘हम नहीं समझ पा रहे हैं. गंदी नाली से आप बाल्टी से पानी निकालोगे तो क्या उसे अपने रसोई घर या पीने के लिए प्रयोग करेंगे. हम नीतीश नहीं हैं कि संघ मुक्त भारत की बात करें और संघ की गोदी में चले जाएं. जिन्हें हम लोगों ने गंदा मान लिया सदा के लिए मान लिया.

इसे भी पढ़ें- बेरोजगारी भत्ता देने की ओर CM ने बढ़ाये कदम, कहा कैंप लगा बेरोजगारों का करें पंजीकरण

बिहार कांग्रेस ने कहा- उच्च स्तर पर करेंगे बात

इसबीच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि प्रशांत की पहचान एक चुनावी रणनीतिकार के रूप में है. जब चुनाव का समय आयेगा और पार्टी के भीतर विचार होगा कि उनकी क्या उपयोगिता है तो उच्च स्तर (पार्टी आलाकमान) पर बात करेंगे.

गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलनेवाले चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है. जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी थी.

बयान में कहा गया था कि ये दोनों नेता पार्टी के अनुशासन में बंधे नहीं रहना चाहते हैं इसलिए इन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अन्य सभी पदों से मुक्त किया जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button