
Ranchi: टेरर फंडिंग के मामले में एनआइए ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए दिनेश गोप को की दो पत्नियों शकुंतला कुमारी और हीरा देवी को गिरफ्तार किया है.
लेवी में वसूले गये 25.38 लाख रुपये की रांची के बेडो थाना क्षेत्र स्थित एसबीआइ के परिसर से 10 नवंबर 2016 को की गयी जब्ती मामले में पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप की दोनों पत्नियों को एनआइए ने गिरफ्तार किया है.
बता दें कि इस मामले में एनआइए ने बीते वर्ष 21 अक्टूबर को 11 आरोपियों के ऊपर चार्जशीट दायर की थी. जिनमें से कई आरोपियों को एनआइए गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
हालांकि इस मामले में अब तक दिनेश फरार चल रहा है. दिनेश गोप की गिरफ्तारी के लिए एनआइए की टीम लगातार प्रयासरत है.
इसे भी पढ़ें : बेरोजगारी भत्ता देने की ओर मुख्यमंत्री ने बढ़ाये कदम, कहा कैंप लगा बेरोजगारों का करें पंजीकरण
एनआइए ने दिनेश गोप समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी
वर्ष 2016 में हुई नोटबंदी के बाद लेवी में वसूले गये 25.38 लाख रुपये कैश को बेड़ो थाना प्रभारी उन उस वक्त पकड़ लिया था जब उस ब्लैक मनी व्हाइट करने के मकसद से बेड़ो थाना क्षेत्र के रेखा पेट्रोलियम के एसबीआइ खाते में जमा कराने के लाया गया था.
इस मामले में पुलिस ने बेड़ो थाना में 10 नवंबर 2016 को 17 सीएलए एवं यूपीए एक्ट के तहत कांड संख्या 67/16 के तहत प्राथमिकी दर्ज करवायी थी.
बाद में एनआइए ने टेक ओवर करते हुए 16 जनवरी 2018 को स्पेशल कांड संख्या 2/18 के तहत दर्ज कर तफ्तीश जारी की थी. एनआइए ने 21 अक्तूबर 2019 को मामले में दिनेश गोप समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी.
इस मामले में एनआइए अबतक सिंह मोड़ निवासी इंजीनियर जितेन्द्र कुमार, छतरपुर दिल्ली के नंदलाल सोनी, गुमला के सुमंत कुमार, गुजरात के टिंबर व्यवसायी नवीन भाई जयंती भाई पटेल, लापुंग के अरुण गोप को जेल भेज चुकी है. आरोपियों पर दिनेश गोप के नाम पर लेवी वसूली में सहयोग करने का आरोप है.
इसे भी पढ़ें : हेमंत ने नेता प्रतिपक्ष रहते रघुवर दास और IAS राहुल पुरवार पर जो आरोप लगाये, वो सही निकले, अब हो कार्रवाईः सरयू राय
दिनेश गोप के ससुर समेत चार नक्सलियों ने अदालत में किया था सरेंडर
टेरर फंडिंग के मामले में पीएलएफआइ सुप्रीमो दिनेश गोप के ससुर नंद किशोर महतो समेत चार नक्सलियों को अदालत ने बुधवार को बिरसा मुंडा केन्द्रीय कारा होटवार भेज दिया था.
इससे पूर्व नंद किशोर महतो, विनोद कुमार, चन्द्रशेखर सिंह एवं मोहन कुमार उर्फ राजेश कुमार ने बुधवार को सरेंडर करते हुए एनआइए की विशेष अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी. जहां से 7 फरवरी तक के लिए जेल भेज दिया गया .जमानत याचिका पर सुनवाई बाद में होगी.
इसे भी पढ़ें : #Palamu: जुगाड़ से बना डाली इलेक्ट्रिक स्कूटी, पहले भी कर चुके हैं कई अविष्कार




