National

जम्मू: पुलिस पर आतंकवादी हमला, तीन आतंकी ढेर, राजमार्ग बंद

Jammu: जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने एक टोल प्लाजा पर शुक्रवार तड़के तीन-चार आतंकवादियों के समूह के पुलिस पर हमला कह दिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी ट्रक में छिपकर घाटी में घुसने की फिराक में थे. उनकी कोशिश कश्मीर में प्रवेश करने की थी. अब तक तीन आतंकियों को ढेर किया जा चुका है.

मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये. इस दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया. हमले के बाद एक आतंकी के मारे जाने की खबर थी जिसके बाद मुठभेड़ में दो और आतंकियों के मारे जाने की बात सामने आयी है. 

इसे भी पढ़ें- #UP: सिरफिरे ने 20 बच्चों को बंधक बना की गोलीबारी, ग्रामीण व दो पुलिसकर्मी घायल

तलाशी अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये और अन्य पास के जंगल में भाग गये.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने नागरोटा के बान इलाके में टोल प्लाजा पर श्रीनगर जा रहे एक ट्रक को तड़के पांच बजे रोका जिसके बाद गोलीबारी हुई.

इसे भी पढ़ें- RJD में प्रशांत को लेकर दो फाड, बिहार कांग्रेस ने कहा- आलाकमान से करेंगे बात

डीजीपी ने बताया कि तीन-चार आतंकवादियों का एक समूह श्रीनगर जा रहा था. पुलिस के एक दल से उसे टोल प्लाजा पर रोका. जिसके बाद उन्होंने पुलिस वालों पर हमला कर दिया.

हमले में तीन आतंकी मारा गये जबकि अन्य भागने में सफल रहे. वहीं फरार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए एक बड़ा तलाश अभियान चलाया जा रहा है. 

इसे भी पढ़ें- #TerrorFunding मामले में एनआइए ने PLFI प्रमुख दिनेश गोप की दो पत्नियों को किया गिरफ्तार

राजमार्ग बंद

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तलाश अभियान पर नजर रखने के लिए मौके पर मौजूद हैं. अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है. अधिकारियों ने नागरोटा में सभी स्कूलों को एहतियातन बंद रखने का आदेश दिया है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button