GiridihJharkhandLead News

गिरिडीह के तिसरी में जान से मारने का भय दिखाकर दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म

Giridih: गिरिडीह के तिसरी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो किशोरी चचेरी बहन के साथ जान मारने का भय दिखा कर दो युवकों पर दुष्कर्म व तीसरे युवक पर वीडियो बनाने का आरोप लगा है. तिसरी पुलिस को पीड़िता के माता पिता ने मंगलवार को दिया. पीड़िता में एक तेरह वर्ष दूसरी सत्रह वर्ष की है. पुलिस जांच में जुट गई है और आरोपित की तालाश में जुटी है.
गांव के बगल के जंगल में सोमवार दोपहर को बकरी के खाने के लिए पत्ता तोड़ने गई थी. इस बीच गांव के ही सचिन 22 वर्ष,अरुण 20 वर्ष और उदय 20 वर्ष ने मिलकर दोनों पीड़िता को जान से मारने का भय दिखाया. सचिन यादव ने तेरह वर्ष की किशोरी और अरुण यादव 17 वर्ष की किशोरी के साथ जबरदस्ती की. जिसका वीडियो उदय ने बनाया. कुछ चित्र वायरल भी किया दिया. घटना की जानकारी दोनों किशोरी जब घर लौटी तो अपने माता पिता को दी. पीड़िता के माता पिता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत

Related Articles

Back to top button