Court NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiSahibganj

अवैध खनन मामले में गिरफ्तार साहिबगंज के दो पत्थर कारोबारी ईडी की पूछताछ के बाद कोर्ट में हुए पेश, भेजे गए जेल

Ranchi: 1000 करोड़ अवैध खनन मामले में दो पत्थर कारोबारी टिंकल भगत ओर भगवान भगत को ईडी की 5 दिनों की पूछताछ के बाद ईडी कोर्ट में शनिवार को पेश किया गया. ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में हुई पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया. इससे पहले बीते 10 जुलाई को कोर्ट ने ईडी के आग्रह को देखते हुए पूछताछ के लिए दोनों को 5 दिनों की रिमांड प्रदान की थी. बीते 7 जुलाई को इन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया गया था. ये दोनों आरोपी पंकज मिश्रा के सहयोगी हैं.
इसे भी पढ़ें: आर्म्स एक्ट में दाहू यादव की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 17 जुलाई को

बता दें कि पिछले साल 8 जुलाई 2022 को इन दोनों आरोपी सहित 15 लोगों के ठिकाने पर ईडी ने छापेमारी की थी. छापामारी में टिंकल के पास से 15 लाख और भगवान भगत के पास से 28.50 लाख रुपए नगद बरामद हुए थे. बताया जाता है कि यह राशि अवैध खनन से जुटाई गई थी. इसके बाद टिंकल भगत सहित अन्य लोगों से ईडी के रांची स्थित जोनल कार्यालय मे पूछताछ की गई थी. छापेमारी के दौरान ईडी को कई अहम सुराग मिले थे, वहीं आरोपी द्वारा पूछताछ में भी कई अहम जानकारी ईडी को दी थी.

Related Articles

Back to top button