Court NewsRanchi

आर्म्स एक्ट में दाहू यादव की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 17 जुलाई को

Ranchi: आर्म्स एक्ट एवं हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी दाहू यादव उर्फ राजेश यादव की अग्रिम जमानत याचिका की सुनवाई अब 17 जुलाई को होगी. बीते शुक्रवार को यह मामला हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट में सूचीबद्ध था, लेकिन सुनवाई टल गई थी. बता दें कि वर्ष 2022 में दाहू यादव के खिलाफ आर्म्स मामले में साहिबगंज के मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 28 /2022 दर्ज किया गया था. इस मामले में निचली अदालत ने उनकी जमानत अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी जिसके बाद उनकी ओर से हाईकोर्ट के लिए याचिका दाखिल की गई है. दाहू यादव 1000 करोड़ रुपए के अवैध खनन मामले में आरोपी पंकज मिश्रा का सहयोगी है.

Related Articles

Back to top button