Crime NewsPalamu

पलामू में सिविल सर्जन की इकलौती पुत्री की हुई आक्समिक मौत, अगले महीने होने वाली थी शादी

Palamu: जिले के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सिविल सर्जन) डा. अशोक कुमार की पुत्री अमृता सुरभि की मौत हो गई. उसकी उम्र 32 वर्ष के आसपास थी. अगले महीने 22 जून को उसकी शादी होने वाली थी. दोपहर में शव का अंतिम संस्कार राजा हरिश्चन्द्र घाट कोयल नदी तट पर किया गया. अंतिम संस्कार में कई चिकित्सक, चिकित्साकर्मी एवं गण्मान्य लोग शामिल हुए. बताया जाता है कि सिविल सर्जन डा. अशोक की पुत्री अमृता सुरभि को सोमवार की सुबह अचानक पेट दर्द हुआ और फिर शौच होने लगा. घर पर कुछ दवा दी गई, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ तो आनन फानन में उसे इलाज के लिए एमआरएमसीएच में ले जाया गया. यहां करीब 10 मिनट बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन तत्काल शव को जेलहाता स्थित आवास पर ले आए.
इसे भी पढ़ें: पलामू में महिला से दुष्कर्म के आरोप में कौड़िया मुखिया के देवर को पुलिस ने भेजा जेल

11 बजे के आसपास अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा निकली और पहाड़ी स्थित राजा हरिश्चन्द्र घाट कोयल नदी तट पर ले जाया गया. अंतिम यात्रा में गढ़वा के सिविल सर्जन डा. अनिल कुमार सिंह, डा. अंशुमन सागर, डा. हरिओम, डा. सतीश कुमार, डा. आरके रंजन के अलावा धन्नजय त्रिपाठी, बृजेश शुक्ला, डीपीएम दीपक कुमार के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के कई चिकित्सा पदाधिकारी शामिल रहे. बताते चलें कि सिविल सर्जन की पुत्री अमृता की गत पांच मई को सगाई हुई थी. एमबीबीएस की छात्रा थी. अमृता का भाई ऋषभ कुमार रिम्स में कार्यरत है. घटना के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. शादी की खुशियां गम में बदल गई है.

Related Articles

Back to top button