GiridihJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

गिरिडीह के बरवाडीह सड़क निर्माण योजना में गड़बड़ी पर जेएमएम नेता ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल, निशाने पर हैं सदर विधायक, समर्थन में आए लोग

Giridih: लंबे इंतजार के बाद जिला मुख्यालय के बनियाडीह फाटक से लेकर बनियाडीह तक नए सड़क निर्माण योजना को सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने मंजूरी दिलाई, दो माह पहले मार्च में सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला भी सदर विधायक और स्थानीय सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने पूरे तामझाम के साथ रखा लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि इस सड़क के निर्माण को लेकर गिरिडीह का पथ प्रमंडल सतारूढ़ दल जेएमएम के कई नेताओं व कार्यकर्ताओं के जरिए सवालों के घेरे में आ गया है.
इसे भी पढ़ें: देवघर में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर एडीजी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक, विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा कर दिए निर्देश

JMM नेता ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

सोमवार को जेएमएम नेता मोहम्मद तौरिक ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इस सड़क निर्माण को लेकर सवाल उठाए हैं. अपने पोस्ट में जेएमएम नेता ने सड़क की चौड़ाई को कम होने को लेकर जहां अँदेशा जताया है वहीं निर्माण संबंधी एस्टिमेट को भी सार्वजनिक करने की मांग की है. सोशल मीडिया पर आए इस पोस्ट का लोगों ने खूब समर्थन किया है और जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी है. पोस्ट और कमेंट्स भले ही पथ प्रमंडल के खिलाफ है लेकिन संकेतों में उठे इन सवालों के घेरे में खुद सदर विधायक सोनू नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि आधारशिला रखे जाने के एक माह बाद जब निर्माण कार्य शुरू हुआ तो विधायक सोनू समेत अन्य जेएमएम नेताओं ने निर्माण कार्य को देखना तक बंद कर दिया. लिहाजा, पथ प्रमंडल और ठेकेदार ने 20 करोड़ की लागत से बनने वाली इस सड़क को जैसा तैसा बनाना शुरू कर दिया. जेएमएम नेता ने एस्टीमेट के अनुसार निर्माण कार्य नहीं होने का भी आरोप लगाया है.

सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया में लोगों ने निकाली भड़ास

जेएमएम नेता मोहम्मद तौरिक द्वारा किए गए इस पोस्ट के बाद एक अन्य जेएमएम नेता ने अपने कमेंट्स में सड़क निर्माण कार्य में हो रही गड़बड़ी पर आक्रोश व्यक्त किया  जेएमएम नेता के इस पोस्ट के सोशल मीडिया में वायरल होने के कारण कई लोगों ने सड़क निर्माण कार्य बंद होने की शिकायत की. लोगों की शिकायतों से हेमंत सरकार में गिरिडीह के जिस सदर विधायक का कद अब तक सबसे बड़ा दिखता रहा है, उसी विधायक के क्षेत्र में पथ प्रमंडल के अभियंता और ठेकेदार की लापरवाही से वह सवालों के घेरे में आ गई है क्योंकि जिला मुख्यालय का यह सड़क काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

सीसीएल डीएवी स्कूल के साथ ही सीसीएल के परियोजना अधिकारी का कार्यालय भी इसी बनियाडीह में है. ऐसे में बड़ी आबादी इस पूरे इलाके में रहती है. इसके बाद भी पथ प्रमंडल के अभियंता और ठेकेदार खुल कर गड़बड़ी कर रहे हैं. लिहाजा, जेएमएम नेता के पोस्ट में निशाने पर पथ प्रमंडल पदाधिकारी के अलावा इशारों इशारों में सदर विधायक भी नजर आ रहे हैं. हालांकि निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता जरूर सवालों के घेरे में है क्योंकि बोल्डर सही क्वालिटी के नहीं डाले जा रहे हैं तो वहीं पानी का भी छिड़काव नहीं किया जाता ताकि रॉ मैटेरियल सही से बैठ सके.

बताते चलें कि 20 करोड़ की लागत से बनियाडीह से लेकर बरवाडीह फाटक तक बनने वाले करीब साढ़े पांच मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य एक साल में पूरा हो जाना है लेकिन जेएमएम नेता ने जिस प्रकार से सड़क चौड़ीकरण का कार्य सही तरीके से नही होने के अलावा स्टीमेट से हटकर निर्माण कार्य होने को लेकर सवाल उठाया है, उससे समय पर कार्य पूर्ण होने को लेकर आशंका जताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार साढ़े सात किलोमीटर लंबी इस सड़क निर्माण कार्य में कई स्थानों पर नाली निर्माण भी किया जाना है. इस बीच इस सड़क का कार्य कर रहे ठेकेदार हरिनंदन चौधरी के प्रोजेक्ट इंचार्ज गौतम सिंह और पथ प्रमंडल के कनीय अभियंता नसीम ने कहा इन खबरों का खंडन किया है कि काम बंद है. उन्होंने काम चलते रहने की बात कही है.

Related Articles

Back to top button