Crime NewsPalamu

पलामू में महिला से दुष्कर्म के आरोप में कौड़िया मुखिया के देवर को पुलिस ने भेजा जेल

Palamu: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोरकट से कौड़िया पंचायत की मुखिया कुमारी अंजना देवी के देवर सत्येंद्र सिंह पिता फौजदारी सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बताते चलें कि गत 16 मई को सत्येंद्र सिंह ने जोरकट इलाके में एक 26 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया था. 2 दिनों तक मामले को पंचायत के माध्यम से दबाकर रखा गया था. बाद में महिला के द्वारा तीसरे दिन सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया था.
इसे भी पढ़ें: पलामू: झारखंड सरकार के पूर्व आप्त सचिव के माता-पिता के हत्यारे को आजीवन कारावास

मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था. सदर थाना प्रभारी गौतम कुमार ने सोमवार को जानकारी दी कि कांड संख्या 54/23 दिनांक 19/5/23 धारा 376 भा.द.वि में प्राथमिकी अभियुक्त सत्येंद्र सिंह पिता फौजदारी सिंह को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उन्होंने बताया कि मामले में अनुसंधान किया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button