lok sabha election 2019

हजारीबाग में वाहन चेकिंग के दौरान दो लाख रुपये जब्त

Hazaribagh: हज़ारीबाग टाटीझरिया थाना क्षेत्र के हज़ारीबाग-बगोदर एनएच 100 पर वाहन चेकिंग के दौरान टाटीझरिया पुलिस ने एक कार से दो लाख रुपये जब्त किये हैं. वहीं मालिक और ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर चुनाव मजिस्ट्रेट पूछताछ कर रहे हैं. हालांकि एक अधिकारी ने बताया है कि रुपये चुनाव में उपयोग करने का शक है. इधर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने बताया है कि चुनाव के मद्देनजर ये अभियान जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें – वोट कम और माफी ज्यादा मांग रहे चतरा से BJP प्रत्याशी सुनील सिंह, हो रहा भारी विरोध-देखें वीडियो

बरामद पैसे का संतोषजनक हिसाब नहींः पुलिस

वाहन चेकिंग में लगे पुलिस अधिकारी ने बताया है कि चुनाव के मद्देनजर टाटीझरिया थाना क्षेत्र के हज़ारीबाग बगोदर रोड एनएच 100 में एक कार से बैग में भरे दो लाख रुपये बरामद किये गये हैं. कार में सवार व्यक्ति पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिसके कारण रुपये जब्त कर लिये गये हैं तथा कार में सवार व्यक्ति और उनके ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिये गये व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस व चुनाव मजिस्ट्रेट इस पड़ताल में जुटे हैं पैसे किसके हैं और किस काम के लिए ले जाये जा रहे थे. इधर टाटीझरिया पुलिस ने संबंधित चुनाव अधिकारी व आयकर अधिकारी साथ मिल कर पूछताछ कर रहे है. फिलहाल आयकर अधिकारी ने कुछ भी कहने से इंकार किया है.

इसे भी पढ़ें – इमरान को मोदी का जवाब, भारतीय जानते हैं कि रिवर्स स्विंग पर हेलिकॉप्टर शॉट कैसे लगाया जाता है

वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार को भी एक लाख पांच हज़ार रुपये हुए थे बरामद

हज़ारीबाग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रांची-पटना मार्ग एनएच 33 पर मंगलवार को भी वाहन चेकिंग के दौरान एक इण्डिका कार से एक लाख पांच हज़ार रुपये बरामद किये गये थे. कार में सवार व्यक्ति पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया जिस कारण रुपये को जब्त कर लिया गया था. मजिस्ट्रेट व आयकर अधिकारी ने रुपये को जब्ती सूची में शामिल कर हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छोड़ दिया था.

इसे भी पढ़ें – जेट एयरवेज की सभी उड़ानें रद्द

Related Articles

Back to top button