JharkhandLatehar

चेकिंग के दौरान बाइक की डिक्की से दो किलो अफीम बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Ranchi : लातेहार जिले के हेरहंज थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक की डिक्की से दो किलोग्राम अफीम बरामद किया है. वहीं पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. हेरहंज थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि एसपी अंजनी अंजन को सूचना मिली थी कि बालूमाथ के रास्ते अफीम तस्कर पांकी जानेवाले हैं. इसी सूचना पर एक टीम ने मेराल स्कूल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल की डिक्की से एक-एक किलोग्राम के अफीम के दो पैकेट बरामद किये गये एवं मोटरसाइकिल सवार दो तस्कर जयराम उरांव एवं मुनेश उरांव को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपी जिले के बारियातू थाना क्षेत्र के लाटू के रहनेवाले हैं. छापामारी दल में हेरहंज प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रदीप दास, एसआइ शुभम कुमार, कैलाश मंडल एवं थाना के जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें – चतरा: जेपीसी उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद

Related Articles

Back to top button