
Dhanbad: शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी सिंदरी नगर कार्यसमिति की एक बैठक डोमगढ़ पंप हाउस में आयोजित की गई. बैठक में संगठन मजबूती और आगामी लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश फूंका गया. धनबाद सांसद पीएन सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करते हुए कहा कि सिंदरी की तीन तीन सड़क बनने जा रही है. जिसमें अटल चौक से अम्बेडकर चौक, अम्बेडकर चौक से एसीसी गेट और अम्बेडकर चौक से शहरपुरा तक सड़क का निर्माण शामिल है. इन तीनों सड़कों का कायाकल्प होने से सिंदरी के लोगों को गड्ढ़ेनुमा सड़क से मुक्ति मिलेगी और सड़क पर आवागमन सुगम तथा सुरक्षित होगा.
सांसद ने कहा कि नेशनल हाइवे की सड़क के लिए भी मैं प्रयासरत हूँ जो पुरुलिया से सिंदरी होते हुए गोविंदपुर तक जाएगी. हर्ल के विषय मे उन्होंने कहा कि यूरिया के सफल उत्पादन के लिए मैंं हर्ल प्रबंधन को बधाई देता हूँ.
वहीं भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने नगर अध्यक्ष को एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं की हौसलाअफजाई की, कहा कि आप सभी संगठन को मजबूत करने में लग जाएं क्योंकि लोकसभा का चुनाव नजदीक है. बूथ हमारा कैसे मजबूत हो उसपर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. आपसब एकजुट रहें और आनेवाले समय मे भाजपा को लोकसभा चुनाव में जीताने का काम करें.
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने कहा कि आपसब को जब भी जरूरत महसूस हो मैं आप सबके साथ हूँ. नगर प्रभारी और जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि सिन्दरी का संगठन बहुत अच्छा कार्य कर रहा है जिसके लिए अरबिंद पाठक बधाई के पात्र हैं.
कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्र गान गाकर एवं डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई. इस बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने की और संचालन नगर महामंत्री इंद्रमोहन सिंह ने किया. अपने अध्यक्षीय भाषण में नगर अध्यक्ष अरबिंद पाठक ने कहा कि पिछले दिनों पार्टी ने जो भी कार्यक्रम दिया उसे हमसभी ने मिलकर पूरा किया है और आनेवाले कार्यक्रम को भी आप सभी के सहयोग से सफल करूंगा. अरबिंद पाठक ने स्थानीय समस्याओं पर कहा कि सिन्दरी की कानून व्यवस्था दयनीय है. आए दिन यहाँ चोरी होती रहती है और हद तो तब हो गयी जब हर्ल के एचआर के आवास पर गोली चलने की घटना घट गई. प्रशासन पूरी तरह फेल ह. आनेवाले समय मे इन तमाम मुद्दों को लेकर सिन्दरी नगर भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी.
इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश सिंह,दीपक कुमार दीपू,प्रकास बाउरी,शैलेश सिंह,कुमार महतो, राकेश तिवारी,अली अहमद खान,बृजेश सिंह,सुमन चौधरी, रंजना शर्मा,रविश्वर मरांडी,गणपति बाउरी,धीरज सिंह,श्यामल अड्डो,अणिमा सिंह,प्रदीप हाँड़ी,इंदरजीत सिंह,रविकांत शर्मा,कुमार राजेश,बिरेन्द्र हांसदा, सुनीता उपाध्याय, चुमकी देवी,ज्ञानमोहन सिंह,रामजी सिंह,चन्द्रावती देवी,शैलेंद्र सिंह,गणेश सिंह,सुभाष सिंह,बिरेन्द्र प्रसाद,नरेंद्र तिवारी,जीतनारायण सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: बस्ती जबरन खाली कराने के खिलाफ निकाला मशाल जुलूस




