
Ranchi: रविवार को रांची जिला वुडबॉल संघ एवं “गेटवे इकोविलेज” के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय “स्वरूप किशन राजदान”मेमोरियल वुडबॉल प्रतियोगिता का समापन रांची कॉलेज मैदान में संपन्न हो गया. इस प्रतियोगिता का समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में जनसंघ राजस्थान के प्रभारी डॉ अनिल शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, झारखंड वुडबॉल के सचिव गोविंद झा एव दीपक टाटिया ने प्रतियोगिता का समापन किया. इस अवसर पर विशिष्ठ अतिथि के रूप में पूनम राजदान, संदिप राजदान, शिवांक राजदान आदि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया.
इस प्रतियोगिता में 70 बालक-बालिका वुडबॉल खिलाड़ियों ने भाग लिया.
प्रतियोगिता के परिणाम घोषित
बालिका वर्ग में प्रथम -सुषमा कुमारी.
द्वितीय -ललिता कुमारी
तृतीय -रिया कच्छप.
बालक वर्ग में
प्रथम- अंकित कुजूर
द्वीतीय- सर्वर अंसारी
तृतीय- मनमोहन सुंडी
इसे भी पढ़ें: 23-24 जनवरी को देवघर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, होगी समीक्षा और पास होंगे राजनीतिक प्रस्ताव




