
Ranchi: राज्य के तीन जिलों में 17 मॉडल स्कूल की स्थापना की जायेगी. इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है. टैंडर भरने की अंतिम तिथि 3 फरवरी शाम तीन बजे तक निर्धारित की गयी है, यह टेंडर झारखंड शिक्षा परियोजना की ओर से जारी किया गया है. मॉडल स्कूल कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम के अलावा सरायकेला-खरसांवा जिले में बनेगा. टेंडर खुलने की तिथि की घोषणा नहीं की गयी है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड के 23 मुखिया एक्सपोजर विजिट पर जाएंगे महाराष्ट्र
मॉडल स्कूल की कुल लागत 982.27 लाख तय
मॉडल स्कूल की कुल लागत 982.27 लाख रू तय किया गया है. काम एजेंसी को सशर्त दी जायेगी. एजेंसी को पूरा काम चार माह में खत्म करने होंगे.
राज्य में कुल 89 मॉडल स्कूल है
राज्य में मॉडल स्कूलों की संख्या फिलहाल 89 हैं. इन स्कूलों को मिलाकर कुल 3560 सीटें हैं. इनमें गिरिडीह जिलें 11 मॉडल स्कूल संचालित हैं. जबकि, रांची और गुमला जिले समेत अन्य जिलों में आठ-आठ मॉडल स्कूल हैं.




