
Ranchi: सीएमपीडीआई के ‘रबीन्द्र भवन’ में दो दिवसीय तरंग फेस्ट का उद्घाटन कस्तूरी महिला सभा की अध्यक्षा रूपाली गुप्ता एवं सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया. इस फेस्ट का आयोजन वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (विप्स), सीएमपीडीआई तथा कस्तूरी महिला सभा के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. इस मौके पर सीमा झा, नीरजा गोमास्ता, संगीता राणा, सुनीता मेहता, जेबा इमाम, डॉ शिल्पी स्वरूप, रोमानी चटर्जी, भारती विश्वास सहित विप्स तथा कस्तूरी महिला सभा की सदस्या उपस्थित थीं.
इसे भी पढ़ें : 1932 लोगों से 32-32 रुपये का धन संग्रह कर होगा स्वाभिमान आंदोलन
इस मौके पर कस्तूरी महिला सभा की अध्यक्षा रूपाली गुप्ता ने कहा कि यह दो-दिवसीय तरंग फेस्ट का आयोजन आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में एक छोटी सी पहल है. यह मेला महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ स्वाबलंबन में मददगार सिद्ध होगा. उन्होंने कहा कि तरंग का आयोजन का उद्देश्य महिलाओं एवं इंटरप्रेन्योर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मौका प्रदान करने का है.
सीएमपीडीआई की महाप्रबंधक पीआर संजय कुमार दुबे ने बताया कि यह दो दिवसीय तरंग फेस्ट 6 एवं 7 मार्च, 2022 को पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर सायं 7.30 बजे तक चलेगा. इस मेले में हैंडीक्राफ्ट, आयुर्वेदिक एवं ऑरगेनिक उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन, हर्बल उत्पाद, बालकॉनी,टैरेस, रूफ टॉप एवं खुली बागवानी के लिए पौधे, कॉटन एवं सिल्क के कपड़े तथा लखनऊ चिकेन गार्मेंट्स तथा खाने-पीने का लगभग 70 काउंटर, स्टॉल लगाए गए हैं.
इसे भी पढ़ें : अर्बन स्लम में 100 मोहल्ला क्लिनिक खोलेगी सरकार




