JharkhandRanchi

अर्बन स्लम में 100 मोहल्ला क्लिनिक खोलेगी सरकार

Ranchi: बेहतर स्वास्थ्य और बेहतर जीवन स्तर के लक्ष्य के साथ सरकार ने इसबार सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखा है. इसलिए बजट में इस बार फोकस स्वास्थ्य पर ज्यादा है. ऐसे में 2022-23 वित्त वर्ष में सरकार ने अर्बन स्लम इलाकों में 100 मोहल्ला क्लिनिक (प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर) खोलने का लक्ष्य रखा है. इतना ही नहीं इसके लिए 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. जिसका लाभ स्लम में रहने वाले लोगों को मिलेगा. जहां एक छत के नीचे इलाज से लेकर दवाएं भी उपलब्ध होगी. वहीं छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए उन्हें कहीं भी जाने की जरूरत नहीं होगी.

15 लाख आबादी को फायदा

झारखंड सरकार के अनुसार अर्बन स्लम में रहने वालों की संख्या 15 लाख के करीब है. ऐसे में 100 मोहल्ला क्लिनिक से उन्हें कवर किया जा सकेगा. 15 लाख आबादी को इस क्लिनिक का फायदा मिलेगा. वहीं उन्हें गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बड़े सरकारी हॉस्पिटलों में भेजा जा सकेगा.

रेंट पर लिया जाएगा भवन

मोहल्ला क्लिनिक के संचालन के लिए स्लम के पास भवन रेंट पर लिया जाएगा. जहां डॉक्टर के बैठने की व्यवस्था, क्लिनिकल जांच और संचालन के लिए जरूरी इंतजाम होंगे. इन सभी का खर्च बजट में आवंटित राशि से किया जाएगा. बताते चलें कि 15 करोड़ में 100 क्लिनिक खोले जाने हैं. ऐसे में एक क्लिनिक पर 15 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है.

Related Articles

Back to top button