JharkhandLead NewsNEWSRanchi

जल जीवन मिशन के तहत झारखंड में 96 नये वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजना लायेगी सरकार

Ranchi: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने विभिन्न योजनाओं के तहत 538 वृहत जलापूर्ति योजनाओं का निर्माण किया जा चुका है. वहीं, 289 वृहत जलापूर्ति योजनाओं का निर्माणकार्य जारी है. अब सरकार जल जीवन मिशन के तहत 96 नये वृहत ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं को शुरू करने को लेकर अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है. इसके अलावा राज्य के वैसे ग्रामीण इलाके जहां वृहत जलापूर्ति योजनाओं के निर्माण के लिये सतही स्रोत नहीं है, वैसे इलाकों में सोलर आधारित लघु ग्रामीण जलापूर्ति योजनाएं चालू की जा रही है.

 

4374 पंचायतों में 21,870 नलकूप भी लगेगा

राज्य के ऐसे सुदूर क्षेत्र जो जलापूर्ति की सुविधा नहीं पहुंच पायी है यया आंशिक रूप से पहुंची है उन टोलों में जलापूर्ति के लिये राज्य सरकार राज्य के 4374 पंचायतों में 21,870 नलकूप भी लगायेगी. प्रत्येक पंचायत में 5-5 नलकूप निर्माण कराये जायेंगे.

 

राज्य के 12 जिलों में वाटर टेस्टिंग लैब खोलेगी

वर्तमान में राज्य के सभी जिलों में जल जांच प्रयोगशाला कार्यरत हैं. जिनमें से रांची सहित छह जिलों में प्रयोगशाला कार्य कर रहे हैं. ये सारे प्रयोगशाला को National Accreditation Board for Testing and Calibration laboratories (NABL) से मान्यता प्राप्त है. राज्य सरकार ने और 12 जिलों में भी जल जांच प्रयोगशाला जल्द खोलेगी. इसके लिये आवश्यक कार्रवाई शुरू हो चुकी है. प्रयोगशाला को NABL से मान्यता प्राप्त के लिये आवेदन दे दिया गया है.

Related Articles

Back to top button