JharkhandKhunti

पार्टी से लौट रही दो नाबालिग के साथ दुष्कर्म करनेवाले दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi : खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देनेवाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक दोनों नाबालिग पार्टी में गई थीं. उसमें आरोपी भी शामिल थे. जब नाबालिग पार्टी से घर लौट रही थी, तो आरोपी भी पीछा करने लगे. इसी दौरान जबरन डाड़ी गुटू गांव स्थित मैदान के पीछे ले जाकर घटना को अंजाम दिया. गिरफ्तार आरोपियों में लुकस टुटी ओर गोडविन टुटी के नाम शामिल हैं. दोनों मारंगहादा थाना क्षेत्र के डाड़ीगुटू का रहनेवाले हैं. पुलिस के अनुसार 29 मार्च की रात मारंगहादा थाना क्षेत्र के डाड़ीगुटू गांव स्थित मैदान के पीछे दो नाबालिग किशोरियों के साथ बलात्कार की घटना घटित हुई थी. मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त लुकस टुटी और गोडविन टुटी को गिरफ्तार किया. आरोपी ने पूछताछ के दौरान इस कांड में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

इसे भी पढ़ें – मिशन 2024: एलजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, चिराग संभालेंगे पिता की राजनीतिक विरासत 

Related Articles

Back to top button