
NewDelhi : जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान की शह पर खूनखराबे की साजिश रच रहे तुर्की द्वारा 100 सीरियाई हत्यारों को प्रशिक्षण दिये जाने की खबर आयी है. ये सीरिया के कुख्यात सुल्तान मुराद ब्रिगेड के हत्यारे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तुर्की का खुफिया विभाग इन आतंकियों को देश के दक्षिणी हिस्से में स्थित मेर्सिन शहर में प्रशिक्षण दे रहा है.
सूत्रों के अनुसार जिन भाड़े के हत्यारों (Mercenaries) को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, वे नागोर्नो-काराबाख और लीबिया की जंग में शामिल रह चुके हैं. इस बीच खबर आयी है कि तुर्की और पाकिस्तान को इन आतंकियों ने कश्मीर भेजे जाने से पहले चेताया है.
इसे भी पढ़ें : सोनू सूद फिर सुर्खियों में, एशिया की 50 हस्तियों की लिस्ट में नंबर वन पर
ये सुल्तान मुराद ब्रिगेड के हत्यारे हैं
ब्रिटिश अखबार मॉर्निंग स्टार की रिपोर्ट पर नजर डालें तो इन 100 आतंकियों को कश्मीर में भारतीय सेना के साथ जंग लड़ने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सीरिया के कुख्यात सुल्तान मुराद ब्रिगेड के हत्यारों ने तुर्की के एर्दोगान प्रशासन के सामने कश्मीर जाने से पहले एक बड़ी शर्त रखी है.
मुराद ब्रिगेड की शिकायत है कि उन्हें लीबिया और नागोर्नो-काराबाख में जंग लड़ने के बाद भी अभी तक पूरा पैसा नहीं मिला है. माना जा रहा है कि तुर्की की खुफिया सेवा ने एक-एक सीरियाई हत्यारे को कश्मीर में कत्लेआम मचाने के लिए तीन हजार डॉलर (दो लाख 21 हजार रुपये) महीना देने का लालच दिया है.
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान को फिर सर्जिकल स्ट्राइक का डर, सीजफायर तोड़ा, जवाब में दो पाकिस्तानी सैनिक ढेर
सादात संगठन के छद्म नाम से आतंकियों को भेजा जाता है
हालांकि इससे पहले भी तुर्की ने अन्य खुफिया मिशन के लिए इन हत्यारों को इतना ही पैसा देने का वादा किया था. खबर लीक हो जाने पर तुर्की ने इस बात का खंडन किया है कि आर्मीनिया और अन्य विवादित जगहों पर किराये के हत्यारे भेजे जाते हैं. लेकिन मॉर्निंग स्टार के अनुसार सादात संगठन के छद्म नाम से इन आतंकियों को भेजा जाता है. सादात संगठन एक निजी सुरक्षा कंपनी है जिसके तुर्की सरकार से बहुत अहा रिश्ते हैं.
पाकिस्तान की मदद तुर्की कर रहा है
पूर्व में पीओके के कथित राष्ट्रपति मसूद खान ने कहा था कि तुर्की का कश्मीरियों को समर्थन भारत सरकार को बहुत परेशान करता है. इस तरह से लीबिया, अजरबैजान, आर्मीनिया, यमन और दक्षिणी कुर्दिस्तान में खूनी खेल खेलने के बाद अब तुर्की के ये हत्यारे पाकिस्तान की मदद करने जा रहे हैं. सूत्रों के अनुसार कश्मीर में खूनी खेल खेलने के लिए इसी तरह की आतंकियों की भर्ती सीरिया के अन्य जगहों जैसे अजाज, जराब्लुस, बाब और इदलिब में की जा रही हैं. खबरों के अनुसार पाकिस्तान भी नागोर्नो-काराबाख की तरह से कश्मीर में हमले की तैयारी कर रहा है. इसमें पाकिस्तान की मदद तुर्की कर रहा है.
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगा नया संसद भवन, पीएम मोदी आज शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे




